भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में दिखने लगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत:इंडियन ऑयल के खूंटी ​टर्मिनल से...




झारखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत दिखने लगी है। रांची के हरमू मुक्तिधाम के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम और बंदी उरांव रोड स्थित एचपीसीएल का पेट्रोल पंप मंगलवार को ड्राई रहा। वहीं खूंटी के अनिगड़ा स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल से भी पेट्रोल-डीजल की आपूति आधी कर दी गई। उधर, जमशेदपुर में भी तीन पंपों पर ताले लटके रहे। टैंकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस टर्मिनल से पहले रोज 400 टैंकरों से आपूर्ति हो रही थी, पर अब 200 टैंकर से ही आपूर्ति हो रही है। यहां से 15 जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, पलामू, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, चाईबासा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और लातेहार में आपूर्ति की जाती है। सूत्रों के मुताबिक पारादीप रिफाइनरी से ही कम सप्लाई मिलने के कारण यह स्थिति बनी है। दक्षिणी छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने बताया कि रांची आसपास के इलाकों में भी आधा दर्जन पेट्रोल पंप ड्राई रहे। क्योंकि तेल कंपनियां पहले की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक कम सप्लाई दे रही है। वहीं झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से कार मं 2000 रुपए और बाइक में 200 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल न ​दिए जाने का अघोषित आदेश है। चाईबासा में पेट्रोल की किल्लत, पुलिस की निगरानी में हो रही बिक्री चाईबासा में मंगलवार को 10 पेट्रोल पंप बंद रहे। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद अधिकारियों ने अन्य पेट्रोल पंपों का जायजा लिया। पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू कराई। इसी बीच डीसी के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल की सीमा भी तय कर दी गई। दोपहिया वाहन को 100 रुपए, छोटी चारपहिया गाड़ियों को 500 रुपए और बड़ी गाड़ियों को 1000 रुपए का पेट्रोल देने का निर्देश दिया। इसके अलावा बोतल-गैलन में पेट्रोल-डीजल बेचने पर रोक लगा दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top