भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने...


होमताजा खबरदेश

POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने हिरासत में लिया

Last Updated:

बंडी संजय कुमार ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद बेटे से पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए कहा था. केंद्रीय मंत्री ने हालांकि कहा कि भगीरथ बार-बार कह रहा है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है.

ख़बरें फटाफट

POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने हिरासत में लियाZoom

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे साई भगीरथ पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया. (फाइल फोटो)

हैदराबाद. केंद्रीय राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी साई भगीरथ को POCSO मामले के सिलसिले में हिरासत में ले लिया गया है. तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है. साइबराबाद पुलिस कमिश्नर रमेश के अनुसार, भगीरथ को हैदराबाद के बाहरी इलाके से हिरासत में लिया गया. हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि यह आत्मसमर्पण नहीं था. वहीं बंडी संजय कुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भगीरथ को गिरफ्तार नहीं किया गया… वह खुद पुलिस पूछताछ के लिए पेश हुआ. भगीरथ दो वकीलों की मौजूदगी में पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन गया.’

पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ आठ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था. शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भगीरथ के उसकी बेटी के साथ संबंध थे और उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top