Last Updated:
Success Story: रांची की मीनू ने बीटेक और एमटेक के बाद एमएनसी की नौकरी छोड़ कश्मीरी फैब्रिक में ‘समायरा’ ब्रांड से बिजनेस शुरू किया. घर से चल रहे इस यूनिक डिजाइनर कपड़ों के बिजनेस से उनकी अच्छी कमाई हो रही है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की मीनू बीटेक और एमटेक कर चुकी हैं. इसके बाद मल्टीनेशनल कंपनी में काम भी कर चुकी हैं. जहां पर लाखों का पैकेज पाती थी. फिर इसके बाद शादी हो गई और नौकरी छोड़नी पड़ी, लेकिन डिजाइनिंग में बहुत मन था और कश्मीरी फैब्रिक से हमेशा प्यार करती थी. ऐसे में उन्होंने इसका बिजनेस शुरू कर दिया. आज वह 2 साल से इसपर काम कर रही हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
मीनू ने लोकल 18 की टीम को बताया कि उन्होंने कश्मीरी फैब्रिक में कई डिजाइनर क्लॉथ उतारे. एक से बढ़कर एक कलेक्शन हैं. यह काम वह अपने घर से ही कर रही हैं. उनकी अपनी वेबसाइट है. जहां से ऑल ओवर इंडिया से आर्डर आते हैं. उनके खुद के ब्रांड का नाम ‘समायरा है और 2 साल से वह यहां पर काम कर रही हैं.
कहीं नहीं मिलेगा ऐसा कलेक्शन
मीनू ने बताया कि कश्मीरी फैब्रिक इसलिए चुना. क्योंकि ऐसा उन्हें कहीं और और कुछ और देखने को नहीं मिलता है. इसकी खूबसूरती इसके हाथ का काम, इसकी कलाकारी सब कुछ काफी खूबसूरत और रॉयल होती है. उनके पास आपको कोट देखने को मिलेंगे, जिसमें नीडल वर्क है, जिसे सुजनी आर्ट भी कहते है. इसके अलावा उनके पास काफ्तान है, साड़ियां हैं, जिसपर पूरा हाथ से काम किया जाता है.
ऐसा हैंड वर्क है कि आप देखेंगे तो आपको लगेगा कि हां इस चीज पर किसी ने मेहनत की है. खूबसूरत कुर्ती, समर स्पेशल कुर्ती, रॉयल कोट, मैक्सी ड्रेस. यह सारी चीज आपको देखने को मिलेगी. यह यूनिक इसलिए है, क्योंकि कश्मीरी में आपको इतनी सारी चीज और इतनी डिजाइनर वैरायटी देखने को नहीं मिलती है. सिर्फ शॉल या फिर कुर्ती जैसी चीज देखने को मिलती है.
दोस्त ने किया मोटिवेट
सबसे पहले उन्होंने घर से ही चार-पांच पीस से बनाना शुरू किया और उनके एक फ्रेंड को दिया. तब उसने बताया जब तुम्हारा काम इतना शानदार है, तो इसे दुनिया को भी बताओ और वही से मोटिवेशन मिला और उन्होंने यह काम शुरू कर दिया. आज उनके पेटेंट कस्टमर है. एक बार जो आता है. वह कम से कम चार-पांच 4-5 पीस लेकर जाते हैं और उससे कमाई भी अच्छी हो रही है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…