भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: शौक बना बिजनेस… मम्मी को देख निकिता ने सीखी कढ़ाई,...


Last Updated:

Ranchi Success Story: रांची की निकिता ने पॉकेट मनी से गुज्जू कलेक्शन नाम से ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया. वह हाथ से कढ़ाई वाले शोपीस और हैंडबैग बेचती हैं, अब रोज 20 से 25 ऑर्डर मिल जाते हैं. ऐसे में उनकी महीने में 50 हजार से ज्यादा कमाई हो जाती है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के निकिता जो कि अपना ‘गुज्जू कलेक्शन’ नाम का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्टोर चलाती हैं. जिसके तहत वह खासतौर पर गुजराती डिजाइन के टॉप ब्लेजर से लेकर कई सारे शो पीस व हैंडबैग से लेकर पर्दे यह सारी चीज बेचने का काम करती हैं. अनीता बताती हैं कि यह सब चीज वह अपने हाथों से बनाती हैं. आज उनके कस्टमर दूर-दूर तक हैं और दूसरे राज्यों में भी हैं.

निकिता ने लोकल 18 को बताया कि आज उनके पास कई सारे शो पीस देखने को मिलेंगे. यह सारी चीज उन्होंने अपने हाथ से ही बनाया है. उन्हें बचपन से ही कढ़ाई का बड़ा शौक था. मम्मी को देखी थी यह करते हुए और वहीं से उन्होंने भी सीखा और सोचा कि मुझे अपना भी कुछ करना चाहिए, कब तक आप दूसरों पर डिपेंड रहेंगे और फिर खुद ही कढ़ाई करने की ठानी.

घर को सजाने के बनाती हैं खूबसूरत आइटम

उन्होंने बताया कि आज उनके पास घर को सजाने के कई सारे खूबसूरत आइटम देखने को मिलेंगे. जैसे डाइनिंग टेबल शोपीस घर के दरवाजे को सजाने के लिए कई तरह के भगवान के फोटो से लेकर खूबसूरत डिजाइन और यह सारा कुछ कढ़ाई किया हुआ आपको मिलेगा, एकदम अपने हाथों से मशीन का कुछ काम नहीं होता है. वह खूबसूरत हैंडबैग अपने हाथों से बनाती हैं.

निकिता ने बताया कि पहले पूंजी की दिक्कत थी, लेकिन उन्होंने अपने पॉकेट मनी को जोड़कर यह बिजनेस शुरू किया, कहीं से कोई मदद नहीं मिली. थोड़े-थोड़े पॉकेट मनी वह जो जमा करती थी, आखिरकार काम वही आया और इसी पॉकेट मनी से कुछ कपड़े और बैग लिया और घर पर काम करना शुरू किया. आज उनके पास ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है. वह इसी का भरपूर इस्तेमाल करती हैं.

लोगों ने उड़ाया मजाक

निकिता बताती हैं कि लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया. कहा अब देखो यह बिजनेस वुमन बनने चली हैं. बड़े-बड़े मेले में अपना स्टॉल लगाएंगी. 2 दिन में ही या थक कर वापस आ जाएगी. कई तरह के बातें लोग करते थे, लेकिन इन बातों से उन्हें कभी फर्क नहीं पड़ा. क्योंकि जब आप ईमानदारी से अपना काम करेंगी तो आपका मन बहुत अच्छे से लगेगा. ऐसा काम जब आप करते हैं तो आप थकते नहीं हैं. मुझे कढ़ायी से प्रेम था तो मैं इसी को अपना पैशन और अपना बिजनेस बना लीं.

निकिता आगे बताती हैं कि आज उनके क्लाइंट्स दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों तक हैं. वहां तक सब ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं. उनके पास हर दिन 20-25 ऑर्डर आ ही जाता है. कई बार पूर्ति करना मुश्किल हो जाता है. अब हमें अपने साथ 2-3 स्टाफ काम करने के लिए रखना पड़ता है. क्योंकि अकेले आर्डर पूरा नहीं कर पाती हैं. आज महीने की कमाई भी उनकी 50000 रुपये के ऊपर है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top