भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Thalapathy Vijay New CM | Actor Vijay News | Thalapathy Vijay News...


होमताजा खबरदेश

आखिरकार थलापति को मिल ही गई ‘विजय’, जुटा लिया 118 का आंकड़ा, कब लेंगे शपथ?

Last Updated:

थलापति विजय ही तामिलनाडु में सरकार बनाने जा रहे हैं. कांग्रेस, CPI, CPI-M के बाद वीसीके ने समर्थन लेटर दे दिया है. वे जादुई आंकड़े को पार गए हैं. टीवीके के समर्थकों में जश्न का माहौल है.

आखिरकार थलापति को मिल ही गई 'विजय', जुटा लिया 118 का आंकड़ा, कब लेंगे शपथ?Zoom

थलापति विजय ने जुटा लिया 118 का जादुई आंकड़ा, तामिलनाडु का बनेंगे सीएम.

Tamil Nadu Government Formation: थलापति विजय ही तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रहे हैं. शनिवार को उनको एक और पार्टी का समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार बनाने के 118 सीट के जादुई आंकड़े को उनकी पार्टी ने पार कर लिया है. विजय को कांग्रेस, CPI, CPI-M के बाद वीसीके ने समर्थन दिया है. शनिावर को वीसीके के प्रेसिडेंट ने शाम को समर्थन पत्र सौंपा.

टीवीके के समर्थकों में जश्न का माहौल है. विजय की पार्टी आधव अर्जुन ने कहा कि वीसीके के थोल थिरुमावलवन ने सी. जोसेफ विजय के टीवीके को अपना सपोर्ट कन्फर्म किया है. पार्टी ने सपोर्ट लेटर जारी किया है. इस सपोर्ट के साथ TVK के विजय तमिलनाडु में कोएलिशन सरकार चलाएंगे.

वीसीके प्रेसिडेंट विदुथलाई चिरुथईगल काची ने कहा कि सी. जोसेफ विजय और उनकी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की लीडरशिप में सरकार बनाने में सपोर्ट करेगी. बता दें कि वीसीके के पास दो विधायकों का समर्थन है. पार्टी प्रेसिडेंट थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके नेता को समर्थन का पत्र सौंपा.

बताते चलें कि इससे पहले शुक्रवार को दिन में वीसीके के सूत्रों के हवाले से पता चला था कि टीवीके ने निवेदन किए गए फॉर्मेट में सपोर्ट लेटर जमा किया जाएगा ताकि गवर्नर मिस्टर विजय को सरकार बनाने के लिए इनवाइट कर सकें.

तमिलनाडु में हुए चुनाव में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय का टीवीके बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, वे बहुमत के जादुई आंकड़े छूने से दूर रह गए. वे सरकार बनाने के लिए तामम पार्टियों से समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top