Last Updated:
Top 5 Best Hotel In Purnia: अगर आप पूर्णिया आते हैं और आप पूर्णिया के बस स्टैंड समीप आसपास रुकने के लिए अकेले या परिवार संग अच्छा और सस्ता होटल की तालाश कर रहे हैं जहां एसी और नॉन एसी कमरा आसानी से मिले तो इसके लिए आप पूर्णिया बस स्टैंड समीप सटे ये सब होटल जा सकते हैं या इस खबर से सम्पर्क कर किराया जान सकते हैं. देखे ये सभी होटल
पूर्णिया के बस स्टैंड समीप आवासीय होटल शिव शरण आपको सस्ते बजट पर ऐसी और नॉन एसी वाले कमरे आसानी से मिल जाएगा. दरअसल इस होटल के मालिक दीपक कुमार बताते हैं कि शिवशरण होटल पूर्णिया बस स्टैंड से महज 20 मीटर की दूरी पर विश्वकर्मा मंदिर वाली गली में स्थित है. इस होटल में एयर कंडीशन रूम डीलक्स रूम और सुपर डीलक्स रूम और नॉन एसी रूम भी उपलब्ध है. एयर कंडीशनर रूम का किराया कम से कम 1470 रुपए और अधिकतम 1680 रुपए तक किराये पर उपलब्ध है जबकि नॉन एसी रूम 1050 रुपए पर लोगों को आसानी से 24 घंटे के लिए उपलब्ध हो जाता है. वही इस होटल के लिए इंक्वारी के लिए आप दिये गये नंबर 7250167373 पर संपर्क कर विशेष जानकारी ले सकते हैं.
पूर्णिया के बस स्टैंड के विकास मार्केट में स्थित होटल बेला कासा जो खूब फेमस होटल में गिना जाता है. वही इस होटल में आपको एसी और नॉन एसी स्पेशल डीलक्स और सुपर डीलक्स तक का कमरा आसानी से किराये पर मिलेगा. वही जानकारी देते हुए होटल मैनेजर मनोज डे बताते हैं कि इस होटल में रहने वाले मेहमानों के लिए कई खास सुविधाएं उपलब्ध है. साफ सफाई और हरियाली वातावरण के बीच इस होटल में लोगों को खूब मन लगता है. ऐसे में इस होटल में ऐसी कमरे की किराये की शुरुआत 1575 रुपए से लेकर सुपर डीलक्स कमरे का किराया 1890 तक उपलब्ध होता है. जबकि नॉन एसी कमरे का किराया 1260 रुपए प्रतिदिन है.वही यह तीन फ्लोर का यह होटल में लिफ्ट के साथ कई आधुनिक सुविधाएं और वाई-फाई फ्री सेवाएं भी उपलब्ध है हालांकि होटल की इंक्वारी के लिए आप 9162463665 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.
पूर्णिया बस स्टैंड के समीप होटल जय माता दी इंटरनेशनल स्थित है.वही इस होटल में आपको फुली एयर कंडीशनर रूम मिलेगा. दरअसल इस होटल पर पहुंचने के लिए आपको पूर्णिया के बस स्टैंड के सामने विकास मार्केट की तरफ जाना होगा जहां पर आपको होटल जय माता दी इंटरनेशनल मिलेगा. इस होटल में एयर कंडीशन रूम उपलब्ध है जानकारी देते हुए होटल मैनेजर गौरव सिंह बताते हैं कि इस होटल में फुली एयर कंडीशन रूम लोगों को कम से कम 1500 और अधिकतम 4500 रुपए तक उपलब्ध है कोई भी व्यक्ति इंक्वारी के लिए 7763800369 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पूर्णिया के बस स्टैंड से आर एन साह चौक समीप स्थित होटल होली डे इंटरनेशनल में आपको एयर कंडीशनर रूम सस्ते बजट पर उपलब्ध होगा. वही इस होटल के मैनेजर उत्तम सिंह बताते हैं कि इस होटल में क्लासिक, डीलक्स, प्रीमियम सहित अलग अलग रूम उपलब्ध है. वही इस होटल में आपको कम से कम ₹1600 से लेकर अधिकतम ₹5500 तक किराये पर वातानुकूलित कमरा के साथ हाइजैनिक और हरियाली वातावरण वाईफाई और लिफ्ट जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. वही इंक्वायरी के लिए आप 9570531111 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.
अगर आप भी पूर्णिया के बस स्टैंड के समीप सस्ता और आप अपने बजट के हिसाब से एयर कंडीशन वाला होटल ढूंढ रहे हैं तो आप पूर्णिया बस स्टैंड से महज 50 मीटर की दूरी पर 4 स्टार समीप होटल गोल्डन ट्यूलिप का रुख कर सकते हैं. दरअसल इस होटल में आपको पूर्ण रूप से एयर कंडीशन का मजा मिलेगा. वही जानकारी देते हुए होटल के मैनेजर अनिमेष कुमार कहते हैं इस होटल में कम से कम ₹2100 से और अधिकतम ₹8000 रुपए तक के रूम लोगों को उपलब्ध होता है.जबकि उन्होंने कहा कि होटल इंक्वारी नंबर 8292092555 पर संपर्क कर सकते हैं.
पूर्णिया के बस स्टैंड के सामने होटल आदित्य मिलेगा.वही इस होटल में आपको एसी और नॉन एसी कमरा सस्ते बजट में मिलेगा.वही होटल के मैनेजर चंदन कुमार बताते हैं कि इस होटल में लोगों को रहने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध है. इस होटल के कमरों एयर कंडीशनर रूम का किराया कम से कम ₹1000 और अधिकतम 1600 है. जबकि नॉन एसी कमरे का किराया ₹200 से लेकर अधिकतम ₹1000 तक उपलब्ध है. हालांकि उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इंक्वारी करने के लिए 8757811495 पर संपर्क कर सकते हैं.