Last Updated:
Ranchi Manisha Success Story: रांची के लोकल ब्रांड लूम डेट्स की फैक्ट्री रिंग रोड पर है. इसे रांची की मनीषा ने जीरो से शुरू कर स्कूल, अस्पताल और कॉर्पोरेट यूनिफॉर्म बनाकर करोड़ों का टर्नओवर हासिल किया है. इसके साथ ही 30 लोगों को रोजगार भी दिया है. आइये जानते हैं उनके बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची का लोकल ब्रांड जिसका नाम है लूम डेट्स है, जिसका फैक्ट्री रांची के रिंग रोड में ही है और यहीं पर इसका मैन्युफैक्चर होता है. लूम डेट्स के प्रोडक्ट मैनेजर एके राय बताते हैं कि यह रांची का पहला ब्रांड है, जिसका प्रोडक्ट आपको फ्लिपकार्ट और अमेजॉन में देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि इसके तहत स्कूल, कॉलेज, कैजुअल कॉर्पोरेट हर तरह के कपड़े देखने को मिलते हैं और इसका टर्नओवर आज करोड़ों में है. आइये जानते हैं इस ब्रांड के बारे में.
इस ब्रांड को शुरू करने वाली मनीषा बताती हैं कि वह बेंगलुरु में जॉब करती हैं और वहीं, ऑफिस से बैठे-बैठे यह आइडिया आया कि क्यों ना कपड़े का कोई ब्रांड शुरू किया जाए, लेकिन साधारण नहीं हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ अलग होना चाहिए. जैसे स्कूल के यूनिफॉर्म से लेकर फायर ब्रिगेड के यूनिफॉर्म होते हैं, हम उसको भी डिजाइन करते हैं.
अस्पताल के कर्मी का भी ड्रेस होता है डिजाइन
मनीषा ने बताया कि आपको हमारे पास अस्पताल के डॉक्टर व नर्स तक के डिजाइनर यूनिफॉर्म देखने को मिलेंगे. यही कारण है कि आज इस ब्रैंड के तहत अस्पताल से लेकर स्कूल तक का टाइअप होता है, लेकिन यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. हमारी सबसे बड़ी ताकत क्वालिटी और स्टिचिंग है. हम फैब्रिक और स्टिचिंग में कोई समझौता नहीं करते हैं. आपको बड़े ब्रांड को टक्कर देते हुए उनके कपड़े मिलेंगे.
वह अपने हर कस्टमर से फीडबैक लेती हैं. अगर किसी प्रकार का कोई भी मुश्किल है तो हम उसको तुरंत समाधान करते हैं. कोई रिटर्न करता है तो तुरंत करते हैं. इस तरीके से उन्होंने अफने कस्टमर का भरोसा इतने सालों में जीता है. यही इसका नतीजा है, आज आपको अमेजॉन से लेकर जितने बड़े प्लेटफार्म हैं, वहां पर उनके कपड़े देखने को मिल जाएंगे.
जीरो से पहुंची करोड़ तक
मनीषा बताती हैं कि उन्होंने जीरो से इसकी शुरुआत की थी, लेकिन आज उनके साथ लगभग 30 वर्कर हैं. उनकी फैक्ट्री में लोग खुशी से काम करते हैं. हालांकि अभी उनकी इसे और आगे बढ़ाने की योजना है. उन्होंने कहा कि अगर आप अपने काम में बेहद ईमानदार हैं तो आप जो प्रोडक्ट ला रहे हैं. वह वाकई में लोगों की भलाई के लिए है तो फिर आपको आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें