Last Updated:
UPSC CSE Prelims Result 2026 Date: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है. यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 10 जून के आस-पास जारी हो सकता है. जानिए रोल नंबर की पीडीएफ फाइल कैसे चेक करें और मेंस परीक्षा कब से शुरू होगी.
UPSC CSE Prelims Result 2026 Date: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने जारी होगा
नई दिल्ली (UPSC CSE Prelims Result 2026 Date). संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा का हिस्सा बने उम्मीदवारों को सरकारी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट 10 जून के आस-पास कभी भी घोषित किया जा सकता है. हालांकि आयोग ने अभी तक रिजल्ट डेट की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
यूपीएससी मेंस परीक्षा कब होगी?
इस साल यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 24 मई 2026 को किया गया था. यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 में पास हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (UPSC Mains 2026) में बैठने का मौका मिलेगा. आयोग के शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की शुरुआत 21 अगस्त 2026 से होने जा रही है. ऐसे में यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट आने के बाद सफल उम्मीदवारों के पास मेंस की तैयारी के लिए लगभग दो महीने का ही समय बचेगा.
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे तैयार होता है?
यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट मुख्य रूप से 2 फैक्टर्स पर निर्भर करता है. परीक्षा में दो पेपर होते हैं- पहला जनरल स्टडीज (GS) और दूसरा सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट यानी सीसैट (CSAT).
- सीसैट (CSAT) का खेल: यह पेपर सिर्फ क्वॉलिफाइंग नेचर का होता है.. यानी इसमें सिर्फ पास होना होता है और उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होते हैं.
- मेरिट की रेस: फाइनल कट-ऑफ लिस्ट पूरी तरह से सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में परफॉर्मेंस, कुल वैकेंसी की संख्या और उम्मीदवारों के ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है. अगर आप सीसैट पास कर लेते हैं, तभी पहले पेपर के नंबरों के आधार पर मेरिट बनती है.
933 अधिकारियों की होगी भर्ती, कड़ा है मुकाबला
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी किया था, जिसके बाद 27 मई तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई थी. इस साल सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल रिक्तियों की संख्या लगभग 933 है. इसमें बेंचमार्क विकलांगता कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 33 पद आरक्षित रखे गए हैं. इस परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), आईएफएस (IFS) और आईआरएस (IRS) जैसी प्रशासनिक सेवाओं में अफसर बनने का अवसर मिलेगा.
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें?
संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए अपने मार्क्स चेक कर पाएंगे:
- यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर लॉगिन करें.
- होमपेज पर दिख रहे ‘परीक्षाएं’ (Examinations) सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद सामने खुले ‘Written Results’ वाला टैब ओपन करें.
- यहां UPSC CSE Prelims Result 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- क्लिक करते ही सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी.
- इस पीडीएफ में सर्च फंक्शन (Ctrl + F) का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर टाइप करें. अगर रोल नंबर लिस्ट में है तो समझ जाइए कि आपको मेंस परीक्षा का टिकट मिल चुका है!
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें