भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

West Bengal Election Result | Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2026 Assembly Election...


होमताजा खबरदेश

LIVE:असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आज

Last Updated:

Election Results 2026 LIVE: आज का दिन निर्णायक दिन है. आज विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन है. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरु में विधानसभा चुनावों के नतीजे एक साथ घोषित हो रहे हैं….और पढ़ें

LIVE:असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आजZoom

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट की ताजा अपडेट यहां देखिये.

Assembly Election Result Live | Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2026 LIVE : देश को जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, आज यानी 4 मई को उसका फैसला होना है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक आज यानी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. काउंटिंग जैसे ही शुरू होगी, शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे. ये रुझान ही नतीजों की धुंधली तस्वीर पेश कर देंगे. पश्चिम बंगाल हो या केरल… हर जगह फाइट बहुत टाइट है. इसकी झलक एग्जिट पोल के नतीजों ने दिखा दी है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, असम में बीजेपी के हिमंत बिस्वा सरमा, तमिलनाडु में एमके स्टालिन, केरल में लेफ्ट के पिनराई विजयन और पुडुचेरी में एन रंगास्वामी का सियासी भविष्य दांव पर है. फिलहाल, मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है.

पश्चिम बंगाल से केरल तक टाइट फाइट
बहरहाल, आज यानी 4 मई 2026 को नतीजे तो पांच राज्यों के आ रहे हैं. इनमें हैं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी. मगर सबसे अधिक नजर देश और दुनिया की बंगाल पर है. बंगाल में एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में रहे हैं. अब ऐसे में दिखने वाली बात है कि ये एग्जिट पोल रिजल्ट की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं. फिलहाल, पश्चिम बंगाल में इस बार कुछ भी हो सकता है. एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार की भविष्यवाणी की है. इसका मतलब है कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो ममता बनर्जी को झटका लग सकता है. केरल में पिछले दस साल से एलडीएफ की सरकार है. एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस नीत यूडीएफ इस बार सत्ता में आ सकता है. वहीं असम की बात करें तो यहां फिर से भाजपा का ही भगवा झंडा लहरा सकता है. यहां भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.

किस राज्य में कितनी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं.

पश्चिम बंगाल: 293 सीटें (कुल सीट 294, मगर एक सीट पर नतीजे अभी नहीं आएंगे.)
तमिलनाडु: 234 सीटें
असम: 126 सीटें
केरल: 140 सीटें
पुडुचेरी: 30 सीटें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top