भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Whenever the opposition mocked, the public’s blessings increased; we built Jharkhand, we...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Whenever The Opposition Mocked, The Public's Blessings Increased; We Built Jharkhand, We Will Continue To Improve It: Nabin

रांची17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे नबीन ने कई सांगठनिक बैठकें लीं। प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में कहा, जब-जब विपक्ष ने हमारा मजाक उड़ाया, जनता का और आशीर्वाद मिला। झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। हमें अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाना मोदी सरकार का सपना है। सभी के सहयोग से भाजपा इसे पूरा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड को उसकी विरासत और संस्कृति के साथ विकास के नए पायदान पर ले जाएंगे। केंद्र सरकार किसानों के कल्याण, कृषि सुधारों और उनकी आय बढ़ाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

उन्होंने जैविक खेती, आयुष्मान भारत, जन धन योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और मुद्रा योजना जैसी पहलों को गरीब, किसान, महिला और युवाओं को सशक्त बनाने वाला बताया। राष्ट्रीय सुरक्षा, नक्सलवाद का खात्मा, रेलवे और बुनियादी ढांचे का विकास, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताई। युवाओं से सकारात्मक राजनीति, नवाचार और विकसित भारत-2047 के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। नबीन ने बताया कि आज भारत में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स और 125 से अधिक यूनिकॉर्न काम कर रहे हैं। मुद्रा योजना ने युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनाया है। उन्होंने रेलवे और बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए कहा कि आज 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, 99 प्रतिशत ब्रॉड-गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है और 26 शहरों में मेट्रो चल रही है।

रांची एयरपोर्ट पर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इससे पहले रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहां से वे प्रदेश कार्यालय पहुंचे और सांसदों-विधायकों की बैठक को संबोधित किया। कोर कमेटी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। पूर्व अध्यक्षों की बैठक में झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। रविवार को वे बोकारो जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top