भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अज्ञात चोरों ने मुर्गी फॉर्म से इनवेंटर बैट्री लेकर हुए फरार



बड़कागांव| हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा मंडप सिकरी से तीर्थ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का 59वां जत्था रवाना हुआ। मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए बुजुर्ग के पांव पखारे और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय साहू, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, सह सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम, खोखा सिंह, सांसद तीर्थ दर्शन प्रभारी जुगनू सिंह, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, उप मुखिया पूनम देवी केरेडारी मंडल अध्यक्ष सुनील राज उर्फ शेर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजू सोनी, सरोज सोनी, मेवालाल नाग, उदय मेहता, सत्यजीत विद्या अलंकार, सत्यदेव कुमार, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, सरस्वती देवी वार्ड सदस्य पृथ्वीराज गुप्ता,अर्जुन महतो अजय कुमार पासवान गौतम पासवान विशाल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार महतो, कृष्णा सिंह, स्वरूप नारायण सिंह, सतेंद्र पासवान, विशाल कुमार के अलावा अन्य उपस्थित थे। गिद्धौर |थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव पूर्णाडीह टोला में अज्ञात चोरों ने बीते शनिवार की देर रात राजेश गुप्ता के मुर्गी फार्म से इन्वेंटर तथा बैट्री की चोरी कर फरार हो गए।इसे लेकर राजेश ने थाना में आवेदन दिया है।आवेदन में कहा कि वह रात में फॉर्म से अपना घर गया था।देर रात पुनः फार्म पहुंचा तो देखा कि चोरों ने फार्म का ताला तोड़कर इन्वर्टर तथा बैट्री की चोरी कर फरार हो गए। भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी-चौपारण रोड में परसौनी चौक के पास रविवार देर शाम कार एवं बाइक की सीधी टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गई। इनमें बाइक सवार चौपारण थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी पिंटू पासवान के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक पासवान एवं इसी गांव के राजू पासवान के 20 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार की मौत हो गई है। दोनों मृतक चचेरे भाई हैं। वही कार सवार करनी गांव के स्वर्गीय परमेश्वर दांगी के 26 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार एवं पत्थलगड़ा गांव के 24 वर्षीय विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इटखोरी अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इतना जोरदार टक्कर हुआ कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकालें और इटखोरी अस्पताल इलाज के लिए भेजे। घटना की सूचना पाकर इटखोरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top