भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, सड़क जाम



दुमका| जामा थाना क्षेत्र के जामा-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर भुटकापाड़ा के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय गोमेशोल टुडू की मौत हो गई। मृतक जामा की ही खटंगी पंचायत के बीचकोड़ा गांव के रोल टोला रहने वाला था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने दो घंटे के लिए जामा-जामताड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गोमेशोल सुबह करीब छह बजे पैदल भुटकापाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जामा-जामताड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित रहा। वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित रहा। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घरवालों को हर संभव सहायता व मुआवजा का आश्वासन दिया। उनके समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top