भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अतिक्रमण हटेगा, यात्री सुविधाएं बढ़ेगी:बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर में पूर्व में...




भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर में पूर्व में बने आश्रय गृह को नगर निगम ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। भवन निर्माण विभाग की ओर से इसका निर्माण कराया गया था, लेकिन इसका इस्तेमाल आज तक नहीं हुआ। बिल्डिंग अभी भी सही स्थिति में थी। इसके बावजूद उक्त भवन को तोड़ दिया गया, जबकि भवन को तोड़ने से पहले कंडम (जर्जर) घोषित किया जाना चाहिए था। यह कार्रवाई नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निरीक्षण के बाद की गई। दरअसल, नगर आयुक्त बस टर्मिनल की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान स्टैंड परिसर में अतिक्रमण और अनुपयोगी संरचना सहित सभी अवैध निर्माणों को हटाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद देर शाम तक पूर्व से बने चार भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। भवन सही होने के बावजूद तोड़े जाने के संबंध में पूछे जाने पर निगम के पदाधिकारियों ने “ऊपर का आदेश” बताकर चुप्पी साध ली। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्टैंड परिसर की स्वच्छता, बसों के पड़ाव, यात्रियों के आवागमन, शौचालयों, प्रतीक्षालय, आश्रय गृह, डोरमेट्री, कमरों, टिकट काउंटर, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बसों के बेतरतीब पड़ाव पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी निर्धारित बस पड़ावों की मार्किंग एवं नंबरिंग कराने का निर्देश दिया। प्रत्येक पड़ाव पर सूचना पट्ट एवं दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को संबंधित बसों की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने बसों को निर्धारित मार्किंग के भीतर ही खड़ा करने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top