बोकारो रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट की मारामारी अब मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गई है। अपनी बारी को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोगों को चोटें आईं। मंगलवार को भी दो गुटों के बीच विवाद बढ़ा और स्टेशन परिसर में पत्थरबाजी हुई। रेलवे पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तत्काल टिकट के लिए यात्रियों ने कागज पर क्रम संख्या लिख रखी थी। इसी दौरान तीसरे नंबर पर अपनी बारी होने के दावे को लेकर दो लोगों में बहस शुरू हुई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने अपने लोगों को बुला लिया और काउंटर के सामने हंगामा शुरू हो गया। एक काउंटर, लंबी कतार और अव्यवस्था से परेशानी विवाद की बड़ी वजह तत्काल टिकट के लिए एक ही काउंटर से बुकिंग होने के कारण सुबह से लंबी कतार लगती है। अपनी बारी तय करने के लिए यात्रियों को खुद कागज पर नंबर लिखना पड़ता है। स्पष्ट टोकन और कतार प्रबंधन नहीं होने से विवाद की आशंका बनी रहती है।
Source link