भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बांसगढ़ में तीन दिवसीय चंडी पाठ आयोजित



बोकारो | उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के बांसगढ़ गांव स्थित श्रीश्री सार्वजनिक हरि मंदिर परिसर में 15 से 17 नवंबर तक तीन दिवसीय चंडी पाठ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। महेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से चंडी पाठ एवं श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कथा एवं प्रवचनों के माध्यम से लोगों को धर्म, भक्ति, संस्कार, सदाचार और मानव सेवा का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने भारतीय सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने के साथ जीवन में सकारात्मक विचारों का संचार करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीहरि की महिमा, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top