![]()
गढ़वा| सरकारी संपत्तियों के संरक्षण में लापरवाही के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर इन दिनों कबाड़खाने में तब्दील होता जा रहा है। विभिन्न विभागों के वर्षों से खराब पड़े वाहन, नगर परिषद के अनुपयोगी लोहे के डस्टबीन और अन्य कबाड़ सामग्री को परिसर में लाकर छोड़ दिया गया है। हालत यह है कि कार्यालय परिसर की पहचान अब सरकारी कार्यालय से अधिक कबाड़ के ढेर के रूप में होने लगी है। परिसर में खड़े कई सरकारी वाहन लंबे समय से धूल और जंग की मार झेल रहे हैं।
Source link