रांची | मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने प्यार बांटते चलो संदेश के तहत अन्नपूर्णा सेवा के तीसरे माह का भोजन वितरण हरमू रोड स्थित गोशाला परिसर में कराया। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में हुए इस सेवा कार्य में जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। आयोजन का सहयोग पिंकी शर्मा और वीणा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान शाखा की सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
Source link