![]()
नीट यूजी का प्रश्न पत्र लेकर वायुसेना का विशेष विमान मंगलवार दोपहर 1:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। विमान लैंड करने के बाद करीब दर्जनभर ट्रॉलियां से प्रश्न पत्र को पार्सल निकासी स्थल तक लाया गया। वहां से उसे अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। इस दौरान हर गाड़ी को पुलिस की तीन गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं। गौरतलब है कि 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए रांची में 21 केंद्र बनाए गए हैं। उस दिन हर केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगा दी गई है।
Source link