भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NDA को क्रॉस वोटिंग का डर? विधायकों को 5-स्टार होटल में किया...


Last Updated:

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच एनडीए विधायकों को रांची के फाइव-स्टार होटल में शिफ्ट किया गया है. भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी के पास जीत के लिए जरूरी 28 वोट नहीं हैं. इसलिए संख्या बल जुटाने और टूट से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है.

ख़बरें फटाफट

झारखंड राज्यसभा चुनाव: NDA को क्रॉस वोटिंग का डर? विधायक होटल में शिफ्टZoom

विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग होनी है. इससे ठीक दो दिन पहले मंगलवार को NDA के विधायकों को रांची के एक आलीशान फाइव-स्टार होटल में शिफ्ट कर दिया गया. मामले से वाकिफ लोगों ने इसकी जानकारी दी है.

राज्य की इन दो सीटों के लिए JMM के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी चुनाव मैदान में हैं.

संख्या बल का गणित
जीत दर्ज करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता है. विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के हिसाब से NDA के पास परिमल नथवाणी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी आंकड़े नहीं हैं, जब तक कि विपक्ष की ओर से क्रॉस-वोटिंग न हो.

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे से ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में एनडीए विधायकों का होटल पहुंचना शुरू हो गया था. शाम 6 बजे तक एनडीए के कुल 24 विधायकों में से बीजेपी के कम से कम 14 विधायक, और सहयोगी दल एलजेपी (आर) व आजसू (AJSU) के इकलौते विधायक होटल पहुंच चुके थे. जानकारी के अनुसार बाकी विधायक भी पहुंचने वाले हैं.

बीजेपी नेताओं ने दी सफाई
वरिष्ठ भाजपा नेता और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर हम यहां हैं तो इसमें क्या समस्या है? आखिर इतने अच्छे और बड़े होटल किसलिए बने हैं? हमें एक साथ बैठने और चर्चा करने का समय बहुत कम मिल पाता है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top