![]()
भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान ने अब निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी को जान से मारने की धमकी दी है। शुक्रवार दोपहर प्रिंस खान ने विधायक के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा। फिर पिस्टल से फायरिंग का वीडियो भी भेजा। मैसेज में उसने लिखा-मैं दुबई से प्रिंस खान बोल रहा हूं। सुना है, कोयले का काम अच्छा-खासा चल रहा है। हमें भी पैसे चाहिए, नहीं तो दोबारा कॉल-मैसेज नहीं करेंगे। 24 घंटे में रिजल्ट देंगे। फिर 31 सेकंड का ऑडियो भेजा, जिसमें वह कह रहा है-नंबर ब्लॉक कर या बंद, जिंदा तो रहेगा नहीं। यह कॉल और मैसेज +27613737683 नंबर से भेजा है, जो द. अफ्रीका का बताया जा रहा है।
विधायक ने सीएम, गृह मंत्रालय, डीजीपी और धनबाद एसएसपी को मामले की जानकारी दी है। शनिवार को वे निरसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। इसी बीच विधायक ने कहा कि धनबाद सांसद ढुलू महतो के साथ विवाद और उनके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस के 48 घंटे के भीतर धमकी से स्पष्ट हो गया है कि सांसद के प्रिंस से संबंध हैं। उन्हीं के इशारे पर वह भगोड़ा अपराधी बना है और धमकी दे रहा है। वहीं ढुलू महतो ने कहा कि प्रिंस खान से किसका क्या संबंध है, राज्य सरकार इसकी जांच करा ले।
Source link