भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने किया दौरा; प्लस टू स्कूल में परखीं व्यवस्थाएं




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद ने कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के क्रम में एसडीओ अचानक प्लस टू उच्च विद्यालय नरसिंहगढ़ पहुंचे। वहाँ उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था और पठन-पाठन के स्तर को बारीकी से परखा।
वरीय अधिकारी विद्यालय परिसर में पहुंचने पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। स्कूली बच्चों ने पूरी आत्मीयता के साथ अधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार किया हुआ स्वनिर्मित एक खूबसूरत गुलदस्ता वरीय अधिकारी राहुल आनंद को भेंट किया। बच्चों के इस हुनर और स्नेह को देखकर अधिकारी ने उनकी पीठ थपथपाई। मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। इस महत्वपूर्ण दौरे और निरीक्षण के मौके पर धालभूमगढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बबली कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मलेंदु महतो सहित स्कूल के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद थे। प्लस टू उच्च विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद सीधे क्लासरूम में दाखिल हुए। उन्होंने न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई का स्तर देखा, बल्कि शिक्षकों की उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस रजिस्टर) की भी गहन जांच की। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि विद्यालय में नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top