भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स ने दिया जागरूकता का संदेश




भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के एनसीसी कैडेट्स (टीपी संख्या 14/46, झारखंड बटालियन एनसीसी, गुमला द्वारा नो तंबाकू अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों व आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना था। एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी दी। कैडेट्स ने लोगों से तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने व अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में एसोसिएट एनसीसी द्वितीय अधिकारी वीणा तिवारी और एनसीसी कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान में पुष्प शिखा उरांव, साक्षी कुमारी, ऐन्सी नयन एक्का, धरमी उरांव, वैष्णवी, अक्षय, लक्ष्मी कुमारी, सोनाली उरांव, वैष्णवी कुमारी, प्रीति कुमारी, आइरिस भगत, उमेश, करमचंद भगत, नवीन असुर, संगम उरांव, आदर्श उरांव, शिवम कुमार, शौर्य कुमार, अनीश उरांव, अंश श्रीवास्तव, प्रत्युष रजक, श्री अंश वर्मा, हर्षित चौरसिया एवं पीयूष कुमार सहित कई कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top