भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अमरनाथ यात्रा: तैयार हुआ मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी, हर...


होमताजा खबरदेश

अमरनाथ यात्रा: मल्टी लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड तैयार, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

Last Updated:

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की है. बैठक में यात्रा मार्ग पर मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड बनाने, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा सीएपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया है. श्रद्धालुओं के पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. स्थानीय लोगों और पशुओं के लिए QR कोड आधारित पहचान पत्र जारी किए जाएंगे. मौसम की स्थिति के अनुसार ही श्रद्धालुओं के जत्थों को आगे बढ़ाया जाएगा.

अमरनाथ यात्रा: मल्टी लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड तैयार, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीZoom

अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Amarnath Yatra Security Arrangements: अमरनाथ यात्रा हमेशा से पाकिस्‍तान की आंखों में खटकती रही है. शायद ही कोई साल गया हो, जब पाकिस्‍तान ने अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए कोई न कोई नापाक चाल न चली हो. पाकिस्‍तान की हर चाल को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं. अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी तरह का खलल ना पड़े, इसके लिए मल्‍टी लेयर्ड‍ सिक्‍योरिटी ग्रिड तैयार किया गया है. साथ लगभग पूरे यात्रा मार्ग को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया गया है. जहां पर सीसीटीवी करवेज संभव नहीं है, उन जगहों पर ड्रोन के जरिए निगरानी का बंदोबस्‍त किया गया है.

इसके अलावा यात्रा मार्ग पर कोई श्रद्धालुओं के अलावा कोई दूसरा घुसपैठ न कर पाए, इसके लिए भी सुरक्षा एजेंसियों ने खास इंतजाम किए हैं. इस बार भी श्रद्धालुओं को क्‍यूआर कोड बेस्‍ड आईकार्ड जारी करने की व्‍यवस्‍था की गई है. वहीं, अमरनाथ यात्रा को लेकर हो रही तैयारियों पर केंद्र सरकार की सीधी नजर बनी हुई है. इस बाबत शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने और जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस सहित सेंट्रल आर्म्‍ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के आला अधिकारियों के साथ उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक की है. बैठक में बैठक में यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है.

आज गृह मंत्रालय में अमरनाथ यात्रा को लेकर गृहमंत्री ने संबंधित एजेंसियों के साथ उच्‍चस्‍तरीय बैठक की है.
  1. गृहमंत्री अम‍ित शाह के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सर्वोच्च सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं.
  2. यात्रा मार्ग पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है. इस ग्रिड को मजबूत बनाने के लिए कुछ अन्‍य एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है. साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीकों के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया है.
  3. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्‍य सर्विलांस सिस्टम के इस्‍तेमाल की तैयारी है. इसके अलावा, सुरक्षा के लिए अन्य तकनीकी संसाधनों के व्यापक इस्तेमाल की बात कही गई है.
  4. बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शिविर स्थलों तथा यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति का तुरंत समाधान किया जा सके.
  5. श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए गृहमंत्री ने पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को चाकचौबंध बनाने के लिए खुद गृहमंत्री अमित शाह ने आज आला अधिकारियों के साथ बैठक की है.

पशुओं का भी रजिस्‍ट्रेशन कराने के लिए दिए गए निर्देश
इसके अलावा, यात्रा मार्ग से जुड़े स्थानीय लोगों और पशुओं का भी पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है. साथ ही, सभी को क्‍यूआर कोड से लैस पहचान पत्र जारी करने को कहा गया है. वहीं, मौसम को देखते हुए सुरक्षा और यात्रा संचालन की विशेष योजना तैयार की गई है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान के आधार पर ही श्रद्धालुओं के जत्थों को आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसी भी तरह के जोखिम से बचा जा सके. इसके अलावा, गृहमंत्री ने अमरनाथ यात्रा मार्ग के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालु धार्मिक यात्रा के साथ सुरक्षित रूप से पर्यटन गतिविधियों का भी आनंद ले सकें.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top