![]()
बोकारो | अय्यप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर-5 का 38वां स्थापना दिवस संगीत, संस्कृति और उल्लास के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। अय्यप्पा सेवा संघम के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक एवं संगीत संध्या में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन पी. राजगोपाल व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शशिन्द्रन करात और मोहनन आर. नायर, महासचिव ई.एस. सुसीलन, कोषाध्यक्ष बालचंद्रन, निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए तथा डॉ. सुरेश बाबू सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। निदेशक डॉ. एसएस महापात्रा, प्राचार्या पी. शैलजा जयकुमार, उप प्राचार्य सुरेश बाबू व राजलक्ष्मी के साथ सभी शिक्षक, गैर शिक्षण कर्मचारी आदि शामिल हुए।
Source link