भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तिमाही में सेल कर्मियों का महंगाई भत्ता 1.6% बढ़ा



बोकारो | स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में जुलाई 2026 से सितंबर 2026 की तिमाही के लिए 1.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन लेबर ब्यूरो द्वारा जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के आधार पर नया महंगाई भत्ता 55.7 प्रतिशत निर्धारित किया गया है, जबकि अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में यह 54.1 प्रतिशत था। लेबर ब्यूरो के अनुसार मार्च 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 149.1, अप्रैल में 149.9 और मई में 150.8 दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती महंगाई, विशेषकर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों के असर से महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी हुई है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2026 से प्रभावी होगा और इसका लाभ कर्मियों एवं अधिकारियों को अगस्त माह में मिलने वाले जुलाई के वेतन के साथ मिलेगा। इससे सेल के हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top