![]()
सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। छठव्रतियों ने सुबह स्नान कर भगवान सूर्य को जल अर्पित किया। फिर पूरी शुद्धता और पारंपरिक विधि-विधान से तैयार कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया। अब शनिवार को खरना का अनुष्ठान होगा। छठव्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को स्नान के बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ और दूध की खीर तैयार करेंगे। भगवान भास्कर की पूजा के बाद उन्हें खरना का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा और छठव्रतियों का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। रविवार को डूबते सूर्य को तो सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सबसे पहले रविवार को साहिबगंज में शाम 4:51 बजे सूर्यास्त व सोमवार को पाकुड़ में सुबह 5:55 बजे सूर्योदय होगा। जिलों में सूर्यास्त-सूर्योदय का समय
जिला सूर्यास्त सूर्योदय
(15 नवंबर) (16 नवंबर)
बोकारो 5:01 बजे 6:01 बजे
चाईबासा 5:03 बजे 6:00 बजे
चतरा 5:04 बजे 6:06 बजे
डाल्टनगंज 5:08 बजे 6:09 बजे
देवघर 4:56 बजे 5:59 बजे
धनबाद 4:59 बजे 5:59 बजे
दुमका 4:55 बजे 5:57 बजे
गढ़वा 5:09 बजे 6:10 बजे
गिरिडीह 4:59 बजे 6:00 बजे
गोड्डा 4:54 बजे 5:58 बजे
गुमला 5:08 बजे 6:06 बजे
हजारीबाग 5:03 बजे 6:04 बजे
जिला सूर्यास्त सूर्योदय
(15 नवंबर) (16 नवंबर)
जमशेदपुर 5:02 बजे 5:59 बजे
जामताड़ा 4:57 बजे 5:58 बजे
खूंटी 5:05 बजे 6:03 बजे
कोडरमा 5:01 बजे 6:04 बजे
लातेहार 5:07 बजे 6:07 बजे
लोहरदगा 5:06 बजे 6:06 बजे
पाकुड़ 4:52 बजे 5:55 बजे
रामगढ़ 5:03 बजे 6:03 बजे
रांची 5:05 बजे 6:03 बजे
साहिबगंज 4:51 बजे 5:57 बजे
सरायकेला 5:02 बजे 6:00 बजे
सिमडेगा 5:08 बजे 6:05 बजे सिमडेगा डीसी ने बनाया नहाय-खाय का प्रसाद
सिमडेगा की डीसी कंचन सिन्हा भी छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने डीसी आवासीय परिसर में पूरे नेम-निष्ठा से नहाय-खाय का पूजन किया। चावल-दाल और कद्दू की सब्जी बनाकर प्रसाद ग्रहण किया। फिर छठ के लिए गेहूं भी सुखाए। उन्होंने कहा, छठ में पद-प्रतिष्ठा मायने नहीं रखती। अब घाट पर जाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। उनके पति रांची में एसीबी के डीआईजी चंदन सिन्हा भी छठ में शामिल होने सिमडेगा पहुंच चुके हैं। सदर अस्पताल रांची की डायटिशियन विजेता कुमारी
केला पोटैशियम-फाइबर का अच्छा स्रोत
खरना के बाद शुरू होने वाला निर्जला उपवास शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में खरना का प्रसाद संतुलित ऊर्जा देने में मदद करता है। अरवा चावल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, गुड़ से ऊर्जा मिलती है और केले में पोटैशियम, फाइबर व कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होते हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी और गैस्ट्रिक की समस्या से पीड़ित लोगों को निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लंबे समय तक बिना पानी के रहने से डिहाइड्रेशन, लो बीपी और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव की आशंका रहती है।
Source link