Last Updated:
Zubair Khan Alwar: राजस्थान के अलवर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जुबेर खान ने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ऐतिहासिक 3-0 सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने कोलंबो में खेले गए मुकाबलों में श्रीलंका को पूरी तरह मात देकर विदेशी धरती पर नया इतिहास रचा. कप्तान के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि जुबेर खान का प्रदर्शन चर्चा का केंद्र बना रहा. इस उपलब्धि से अलवर सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है. भारत की इस जीत ने व्हीलचेयर क्रिकेट में देश की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के संघर्ष व समर्पण को दुनिया के सामने साबित किया.
Alwar News: अलवर जिले के खिलाड़ी देश सहित अब विदेश में खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास क्षेत्र के बखथला गांव निवासी जुबेर खान ने श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. ‘भारत बनाम श्रीलंका 2026 अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट 3 टी-20 चैंपियनशिप’ में भारतीय टीम ने श्रीलंका को लगातार तीनों मुकाबलों में हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली.
जुबेर खान ने बताया कि उनका चयन भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ था. व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में राजस्थान से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ था जिसमें दो अलवर जिले से खिलाड़ी शामिल हुए. इस दौरान 26 से 28 मई तक श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित हुई इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट 3T-20 सीरीज में उसने ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी जुबेर को शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें एमर्जिंग प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया.
शानदार पारी खेली और 1 विकेट अपने नाम किया
जुबेर खान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया. जुबेर खान ने पहले मैच में 40 रन बनाए और 1 विकेट लिया. दूसरे मुकाबले में उन्होंने 31 रन बनाकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं तीसरे और अंतिम मैच में 48 रनों की शानदार पारी खेली और 1 विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है.
शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मैच जिताए
जुबेर खान ने बताया कि लायन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन (इंडिया) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार उनका चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतरीन खेल कौशल और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दिखाई गई प्रतिभा के आधार पर किया गया था. चयनित खिलाड़ियों को 25 मई को चेन्नई एयरपोर्ट पर बुलाया गया था जहां से टीम श्रीलंका के लिए रवाना हुई. जुबेर खान इससे पहले दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट फाउंडेशन (राजस्थान) की टीम के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं. ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने राजस्थान व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मैच जिताए हैं. अब उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है.
भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला
जुबेर खान का श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत दर्ज कर वापस लौटने पर खैरथल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. जिसे ही वह ट्रेन से उतरे तो उनके समर्थको ने जुबेर भाई जिंदाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला. जुलूस डीजे व वाहनों के काफिले के साथ शहर के मुख्य मार्गो से गुजरता हुआ नई अनाज मंडी में जिला बचाओ धरना स्थल पर पहुंचा जहां विधायक दीपचंद खैरिया ने जुबेर खान का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान खुशी में लड्डू बांटे गए.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें