एनएमएमएसएस…
.
रांची| झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा -2026 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया। चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा ने बताया कि इस परीक्षा में 7206 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 1800 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। छात्र अपना परिणाम परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। चयनित छात्रों को चार साल कक्षा नौवीं से 12वीं तक हर महीने 1000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस परीक्षा में आठवीं के छात्र शामिल होते हैं।