भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त



मझिआंव |मझिआंव पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कोयल नदी से अवैध तरीके से बालू खन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी एस.आई संजय मुंडा के नेतृत्व में पुलिस दल ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मझिआंव-बरडीहा मुख्य मार्ग पर तलसबरिया बांकी नदी पुल के समीप अवैध रूप से बालू लोड कर जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस वाहन को आते देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अवैध खन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top