भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

परियोजना कर्मियों ने भी जेईपीसी कर्मियों के आह्वान पर आंदोलन के लिए...



कांडी| प्रखण्ड के शिक्षा परियोजना कर्मियों ने भी झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के आह्वान पर सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए कमर कस ली है। परियोजना कर्मियों ने बताया कि हम सभी जेईपीसी के तहत पिछले 15 से 30 वर्षों से अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं। मुझे भी वेतनमान आधारित संशोधित मानदेय और लंबित मांगे पूरी होनी चाहिए। इस आशय को लेकर पूरे राज्य के परियोजना कर्मियों ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र भेजकर जल्द निर्णय लेने की मांग की है। उनकी मांगों में सातवें वेतनमान का लाभ देने, आंतरिक प्रोन्नति का अवसर देने, सेवा पुस्तिका का संधारण करने, सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य एवं समूह बीमा का लाभ देने, मृत्यु होने पर अनुकम्पा का लाभ देने सहित अन्य कई मांगे लंबित है। परियोजना कर्मियों के इस आंदोलन में कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षिका व कर्मी भी आंदोलन के हिस्सा होंगे। इस विषय में बीपीओ रविन्द्र मेहता ने कहा कि संघ की मांगों पर सकारात्मक पहल नही हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। कहा कि सेवा का सम्मान हमारा अधिकार है। गढ़वा| कांडी थाना क्षेत्र के राजाघटहुआं गांव निवासी तुलसी पासवान की पत्नी 27 वर्षीय पुष्पा देवी को घर में सामान उतारने के दौरान गोह ने दायें हाथ में काट लिया। घटना के बाद स्वजन ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी अपने घर के कमरे के छज्जे पर रखे सामान को उतार रही थी। इसी दौरान छज्जे पर छिपे गोह ने उसके दायें हाथ में काट लिया। गोह के काटने के बाद महिला को परेशानी होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top