भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अवैध संबंध में पति ने पत्नी की हत्या की:साली के साथ मिलकर...




रामगढ़ के कुज्जू ओपी इलाके में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति गुलाम सरवर उर्फ राजन (37) और उसकी साली नेहा परवीन (32) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गुलाम सरवर ने बताया कि उसके और नेहा परवीन के बीच अवैध संबंध थे। पत्नी जेबा परवीन को इसकी जानकारी मिलने पर उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। 17 अक्टूबर 2026 को हुए एक झगड़े के दौरान गुलाम सरवर ने जेबा परवीन का सिर दीवार पर पटका, जिससे उससे मौत हो गईं। इसके बाद आरोपी रांची भाग गया। नेहा परवीन ने भी बहन के साथ मारपीट की बात कबूली है। मृतका के भाई की शिकायत पर 18 अक्टूबर 2026 को हत्या का मामला दर्ज हुआ। रामगढ़ एसपी ने जांच के लिए टीम बनाई। जेबा परवीन की शादी 14 साल पहले हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। हत्या के समय बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top