भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

'राहुल गांधी की हिम्मत नहीं ईद पर आंदोलन करें':झारखंड के पूर्व सीएम...




झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दीपावली जैसे प्रमुख हिंदू त्योहार के दौरान आंदोलन कर पर्व में बाधा डाल रही है और देश में अस्थिरता पैदा कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी में ईद, 25 दिसंबर या एक जनवरी को आंदोलन करने की हिम्मत नहीं है। भाजपा भी सड़क पर उतरेगी नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा भी सड़क पर उतरेगी। पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान’ चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत 4 नवंबर को पलामू में पदयात्रा निकाली जाएगी। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव न जीत पाने के कारण देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रशांत भूषण और नेहा बोरा को कांग्रेस का सहयोगी बताया। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर आजादी के बाद से देश को कमजोर करने और अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा अदालत के फैसले के बाद लगाए गए आपातकाल का भी जिक्र किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top