भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘EVM हो या बैलेट पेपर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ’: सुधांशु त्रिवेदी ने...


होमताजा खबरदेश

‘EVM हो या बैलेट पेपर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ’: बीजेपी ने राहुल को दिखाया आईना

Last Updated:

Sudhanshu Trivedi News: एमएलसी चुनावों के नतीजों को हथियार बनाते हुए भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला है. सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली में मोर्चा संभालते हुए कहा कि बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों के परिणामों ने कांग्रेस के उस पूरे नैरेटिव की हवा निकाल दी है, जिसमें ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर झूठे आरोप मढ़कर देश में अराजकता और भ्रम फैलाने की साजिश रची जा रही थी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'EVM हो या बैलेट पेपर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ': बीजेपी ने राहुल को दिखाया आईनाZoom

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एमएलसी चुनावों के नतीजों ने राहुल गांधी की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया.

MLA Polls Result: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विभिन्न राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया को लेकर झूठे आरोपों का जो माहौल बनाया था, उनकी अराजकता फैलाने की उम्मीदें चुनाव परिणामों के साथ ही चकनाचूर हो गई हैं.

नई दिल्ली में 28 अक्टूबर को मीडिया से बातचीत के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया को लेकर झूठे दावों का बतंगड़ बनाने के बजाय कांग्रेस को जनता के बीच जाकर मेहनत करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर देश में भ्रम और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की है, लेकिन एमएलसी चुनावों के नतीजों ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति स्पष्ट कर दी है.

भाजपा सांसद ने कहा कि संदेश साफ है कि कांग्रेस पार्टी इन एमएलसी चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में नाकाम रही है. सबसे अहम बात यह है कि ये चुनाव बैलेट बॉक्स और बैलेट पेपर के जरिए कराए गए थे, फिर भी कांग्रेस अपना प्रभाव नहीं दिखा पाई. अगर कांग्रेस नेताओं की भाषा में कहें तो पार्टी अपना अस्तित्व तक महसूस कराने में विफल रही है. इससे साफ होता है कि कांग्रेस के पास किसी भी चुनाव में जनता और मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की क्षमता नहीं है, चाहे चुनाव ईवीएम से हों या बैलेट पेपर से.

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह करीब दो सप्ताह तक मौज-मस्ती और सैर-सपाटा करने के बाद वापस लौटे हैं और अब ऐसे आंदोलन की बात कर रहे हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. उन्हें समझना चाहिए कि न तो जनता और न ही विधायक उनके साथ हैं. जनता का समर्थन कड़ी मेहनत से मिलता है, न कि सैर-सपाटे और मौज-मस्ती से.

सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में सक्रिय हैं. दूसरी ओर, राहुल गांधी कथित तौर पर चंपा में घूम रहे थे. उन्होंने बताया कि चंपा वियतनाम का प्राचीन नाम है. इसके बावजूद राहुल गांधी जनता के समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को कामचोरी की आदत छोड़ देनी चाहिए. ऐसा करने पर ‘वोट चोरी’ का नारा अपने आप खत्म हो जाएगा.

भाजपा सांसद ने केरल कांग्रेस की ओर से भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को लेकर किए गए कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि केरल कांग्रेस ने मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अपमानजनक और आक्रामक टिप्पणी की थी. हालांकि, अब पार्टी ने उस पोस्ट के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए बदनाम रही है. लोकसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से केंद्रीय गृह मंत्री का कथित तौर पर भ्रामक और एडिट किया हुआ वीडियो साझा किया गया.

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने और उन्हें निशाना बनाने के लिए झूठ का सहारा लेती है. अब केरल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए माफी मांगनी पड़ी है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी हंगामा खड़ा करने के बजाय मेहनत करना कब शुरू करेंगे. कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने के लिए जमीन पर काम करना जरूरी है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top