भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के सिटी पार्क में शहीद उद्यान का नया लुक, भारत का...


Last Updated:

Bokaro City Park Shaheed Udyan: बोकारो का सिटी पार्क स्थित शहीद उद्यान नए रूप और आकर्षक लाइटिंग के कारण चर्चा में है. यहां भारत का नक्शा, अशोक चक्र, और बटरफ्लाई सेल्फी पॉइंट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं. रात के समय यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बोकारो. बोकारो के सेक्टर-1 स्थित सिटी पार्क शहर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचते हैं, लेकिन इन दिनों सिटी पार्क का शहीद उद्यान अपने नए और आकर्षक रूप को लेकर चर्चा में है. यहां की रंग-बिरंगी लाइटिंग, अनोखे सजावटी डिजाइन और खूबसूरत सेल्फी पॉइंट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. शाम होते ही सिटी पार्क में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगती है जहां लोग जगमगाती रोशनी के बीच तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं.

भारत के नक्शे और अशोक चक्र की सजावट बढ़ा रही खूबसूरती
शहीद उद्यान की खूबसूरती शाम ढलने के बाद देखते ही बनती है. यहां भारत के नक्शे के आकार में बनी आकर्षक लाइट बोर्ड और अशोक चक्र की सजावट उद्यान को एक अलग पहचान दे रही है. वहीं पूरे परिसर में की गई रोशनी और सजावट हर किसी के दिल में देशभक्ति की भावना को भी जगा रही है.

बटरफ्लाई सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र
शहीद उद्यान के प्रवेश द्वार के सामने बनाई गई बड़े आकार की बटरफ्लाई सेल्फी पॉइंट लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है. यहां आने वाले युवा और परिवार इस खूबसूरत संरचना के साथ तस्वीरें खिंचवाना पसंद कर रहे हैं आकर्षक डिजाइन के कारण यह स्थान लोगों के लिए सेल्फी लेने का पसंदीदा स्पॉट बन गया है.

इसके अलावा, पार्क में पुराने लोहे के गोलाकार ढांचों का दोबारा इस्तेमाल कर उन्हें फेमस कार्टून एंग्री बर्ड के आकार में सजाया गया है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है. इन सजावटी संरचनाओं से सिटी पार्क शहिद उद्यान की खूबसूरती और बढ़ गई है

बैठने की व्यवस्था और रोशनी से खूबसूरत बना परिसर
शहीद उद्यान के अंदर पर्यटकों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की गई है. वहीं, उद्यान के दोनों ओर जाने वाले रास्तों पर की गई आकर्षक लाइटिंग की गई है जो इसकी सुंदरता पर चार चांद लग रही है.

पर्यटकों को पसंद आ रहा उद्यान का नया रूप
शहीद उद्यान घूमने आए पर्यटक आकाश मोदक ने बताया कि पहले के मुकाबले अब उद्यान की खूबसूरती काफी बढ़ गई है. पहले यह जगह साधारण नजर आती थी, लेकिन अब यहां की सजावट और देशभक्ति से जुड़ी संरचनाएं लोगों को खास अनुभव दे रही हैं. यह ऐसी जगह है जहां लोग बिना किसी प्रवेश शुल्क के पार के असली खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top