भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आजमगढ़ में हाईवे पर ट्रेलर से टकराई अर्टिगा कार:4 लोगों की मौत,...




आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में सवार 5 लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे। अंबेडकरनगर स्थित किछौछा दरगाह से कर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा शनिवार सुबह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास हुआ। अब जानिए पूरा मामला… झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर (डालटनगंज) क्षेत्र के मोहनिया गांव के रहने वाले 5 लोग अर्टिगा कार से अंबेडकरनगर स्थित किछौछा दरगाह गए थे। सभी यहां से कार में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन में सवार सभी लोग अंदर फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हाजी अब्दुल रज्जाक (59), अरबाज खान (22), सोहराब (55) और मोहम्मद कैफ (57) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अजमल आलम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top