भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज बोकारो और धनबाद के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन




झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 नवंबर को बोकारो और धनबाद जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार, सीएम रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर एक बजे बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास से रवाना होकर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां से 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे उनका हेलीकॉप्टर टीटीपीएस फुटबॉल मैदान ललपनिया स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग द्वारा वह 1:10 बजे बिरसा मुंडा चौक ललपनिया पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 1:20 बजे वह लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और समारोह में हिस्सा लेंगे। चिटाही धाम सांसद की बेटी की शादी में जाएंगे मुख्यमंत्री ललपनिया में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान कर 2:15 बजे पुनः हेलीकॉप्टर से धनबाद के लिए उड़ान भरेंगे। वह दोपहर 2:30 बजे धनबाद जिले के बाघमारा स्थित चिटाही धाम मंदिर के सामने बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा 2:40 बजे चिटाही धाम पहुंचकर सांसद ढुलू महतो की पुत्री के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे चिटाही धाम से प्रस्थान करेंगे और 3:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रांची के लिए रवाना होंगे। शाम 3:40 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा और 4:05 बजे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top