भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो: पुलिस लाइन क्वार्टर से उठ रही थी दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो...




सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2सी स्थित क्वार्टर नंबर 45 में सोमवार को बोकारो पुलिस लाइन में तैनात एएसआई इमानुएल बास्की का शव मिला। वे मूल रूप से गोड्डा के रहने वाले थे और इस आवास में अकेले रहते थे। सोमवार को उनके क्वार्टर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने तत्काल सिटी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां एएसआई का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा मौके पर पहुंची सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर एएसआई का शव बरामद किया गया। फिलहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक इमानुएल



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top