भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज मानसून मचाएगा जोरदार तांडव! रांची, गुमला… झारखंड के 13 जिलों में...


रांची: झारखंड में आज मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. रांची मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है. इस दौरान 40-60KM की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं. वहीं, तापमान 28-33°C के बीच रहने वाला है. आज झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आज झारखंड के इन जिलों में है बारिश का अलर्ट

आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और देवघर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं. जहां कल कल (1 जुलाई) को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई थी, जिनमें देवघर, रांची, धनबाद, बोकारो आदि में 10-60 मिमी तक दर्ज की गई.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

रांची मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. विशेष रूप से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह और आसपास के जिलों में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. ऐसे में कहीं-कहीं भारी बारिश से जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

जानें कहां रहेगा सबसे सुहावना मौसम

आज बारिश की वजह से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान लगभग 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. बता दें कि इन जिलों में उमस कम महसूस होगी.

झारखंड में बारिश का अलर्ट

जानें आज कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

आज उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में बादलों के बावजूद उमस अधिक रहने की संभावना है. इनमें पलामू (डालटनगंज) सबसे गर्म इलाकों में शामिल रह सकता है. जहां अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रांची-जमशेदपुर में 29-31°C के आसपास रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 23-25°C रह सकता है. गर्मी और उमस भरी महसूस होगी, खासकर बारिश के अंतराल में.

जानें झारखंड में कल कहां-कहां हुई बारिश

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जमशेदपुर में लगभग 0.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि दक्षिणी और पूर्वी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हुई. बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहा है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top