![]()
सेक्टर-2बी : सड़क पर जमा गंदा पानी बोकारो |बोकारो के शहर सेक्टर-2बी के सड़क पर लंबे समय से सिवरेज का गंदा पानी जमा है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करें। – सोनम दुबे, सेक्टर-2बी। चास नगर : शौचालय में पानी नहीं, लोग परेशान दुंदीबाद : फुटपाथ पर दुकानें, लग रहा जाम बोकारो | आदर्श कोऑपरेटिव कॉलोनी में सड़क पर मिट्टी डालने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के लिए जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि आम जनता रोजाना परेशानी झेल रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि परेशानी दूर हो। – पवन कुमार, आदर्श कोऑपरेटिव। जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9431151061 पर वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। बोकारो | नगर निगम की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय का व्यवस्था किया गया है, लेकिन उसके टंकी में पानी नहीं रहने के कारण इसका उपयोग लोग नहीं कर पाते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से शौचालय में नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। – आलोक सिंह, चास। बोकारो | दुंदीबाद बाजार से सेक्टर-12 तक सड़क के दोनों ओर फल विक्रेताओं द्वारा दुकान लगाए जाने से यातायात प्रभावित हो रही है। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। प्लांट की छुट्टी होने के बाद हजारों की संख्या में बीएसएल कर्मी अपने घरों की ओर जाते हैं। उन्हें जाम से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।- राजकुमार साव, दुंदीबाद।
Source link