भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदित्यपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने ससुराल पक्ष...




सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की राममड़ैया बस्ती में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार देर रात गंभीर हालत में उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। माधुरी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था: मायके पक्ष मृतका की पहचान माधुरी मछुआ के रूप में हुई है। उसके भाई कृष्ण ने बताया कि माधुरी का मायका पश्चिम सिंहभूम जिले में है। उसने करीब तीन साल पहले गणपत मछुआ से प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से माधुरी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, ससुराल पक्ष की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top