![]()
एजुकेशन रिपोर्टर| रांची रांची यूनिवर्सिटी के स्नातकोत्तर विभागों में इस बार जो तस्वीर उभरकर सामने आई है, उसने उच्च शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आधा दर्जन से अधिक पीजी विभागों में कभी एडमिशन के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ती थी। सीटें कम पड़ जाती थीं। यूनिवर्सिटी को दो शिफ्ट में क्लास चलानी पड़ती थी, उन्हीं विभागों में अब छात्र नहीं मिल रहे हैं। पीजी सेमेस्टर-1 में एडमिशन के लिए 7 अप्रैल से चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। लेकिन 38 दिन बीतने के बाद भी कुल आवेदनों की संख्या महज 622 तक पहुंच पाई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरयू के 30 पीजी विभागों में से 16 ऐसे हैं, जहां आवेदन की संख्या दहाई अंक तक भी नहीं पहुंची है। कॉलेजों में 3173 आवेदन, मारवाड़ी कॉलेज आगे वहीं रांची विवि के सभी कॉलेजों में पीजी के सभी विषयों के लिए कुल 3173 आवेदन मिले हैं। आवेदन के आंकड़ों में सबसे आगे मारवाड़ी कॉलेज है, जहां 637 छात्रों ने आवेदन किया है। दूसरे नंबर पर डोरंडा कॉलेज में 401 स्टूडेंट्स ने आवेदन दिए हैं। वहीं बिरसा कॉलेज खूंटी में 295 और सिल्ली कॉलेज में 207 आवेदन मिले हैं। यह स्थिति बताती है कि छात्र अब कॉलेजों में पीजी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्नातक सेशन 2022-26 के सेमेस्टर-6 के रिजल्ट आने के बाद पीजी में आवेदन बढ़ना तय है। इस बैच के स्नातक सेमेस्टर-6 पास आउट छात्रों को दूसरे विवि में एडमिशन नहीं मिलेगा। क्योंकि दूसरे सभी विवि में छह माह पहले ही एडमिशन कार्य पूरा कर लिया गया है। इसलिए आरयू में एडमिशन लेने के अलावा इनके पास और कोई विकल्प नहीं है। इसलिए कम मिल रहे हैं आवेदन आरयू में न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2022-26 के तहत पढ़ रहे स्नातक सिक्स सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हो पाया है। जब स्नातक का अंतिम परिणाम ही नहीं आया है, तो छात्र पीजी में आवेदन कैसे करेंगे। इसलिए विवि ने कहा है कि स्नातक रिजल्ट के 20 दिन बाद तक पीजी का आवेदन जमा होते रहेगा। वोकेशनल कोर्सों के लिए 1278 आवेदन आरयू के पीजी वोकेशनल कोर्सों के लिए के लिए कुल 1278 आवेदन मिले हैं, जिसमें कॉलेज और पीजी विभाग शामिल है। पीजी वोकेशनल कोर्स में सबसे ज्यादा 642 फार्म मारवाड़ी कॉलेज को मिले हैं। जिनमें से 267 का नामांकन हो चुका है। दूसरे स्थान पर रांची यूनिवर्सिटी का वोकेशनल विभाग है, जहां 636 आवेदन आए है।
Source link