भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आलू मसाला डोसा नहीं जमशेदपुर वालों का दिल जीत रहा है अंडा...


Last Updated:

Jamshedpur Famous Anda Dosa: जमशेदपुर में कदमा मैदान पर एक स्टॉल लगता है जहां पर खास अंडा डोसा मिलता है. यह शहरवालों के लिए नया स्वाद है. इसकी कीमत 60 रुपये है और टेस्ट इतना बढ़िया होता है कि एक बार खाने वाला बार-बार आता है. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक यहां आ सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. जमशेदपुर में साउथ इंडियन खाने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. शहर में कई जगहों पर इडली, वड़ा, डोसा और उपमा आसानी से मिल जाते हैं. डोसा की बात करें तो अब तक लोगों ने मसाला डोसा, प्लेन डोसा, चीज डोसा, बटर डोसा और अनियन डोसा का स्वाद खूब लिया है. लेकिन अब शहर में एक नया स्वाद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. कदमा मैदान में संजय रजक और उनके परिवार द्वारा लगाए गए स्टॉल पर मिलने वाला अंडा डोसा लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

घर पर अक्सर बनता था
संजय बताते हैं कि उनके परिवार में लंबे समय से अंडा डोसा बनाकर खाया जाता था. घर के सभी लोगों को इसका स्वाद बहुत पसंद था. तभी उनके मन में विचार आया कि क्यों न इस खास डिश को शहर के लोगों तक भी पहुंचाया जाए. इसके बाद उन्होंने कदमा मैदान में अंडा डोसा का स्टॉल शुरू किया. शुरुआत से ही लोगों ने इसे पसंद करना शुरू कर दिया और अब रोज बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंच रहे हैं.

स्वाद के साथ सेहत भी
अंडा डोसा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता भी भरपूर होती है. डोसा के ऊपर ताजा अंडा डालकर उसे अच्छी तरह पकाया जाता है. फिर उसमें हल्के मसाले और ताजी सब्जियां मिलाई जाती हैं. इसके बाद इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह डोसा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

वेज वालों के लिए अलग तवा
संजय बताते हैं कि उनके यहां शुद्ध शाकाहारी ग्राहकों का भी पूरा ध्यान रखा जाता है. वेज डोसा बनाने के लिए अलग तवा इस्तेमाल किया जाता है, जबकि अंडा डोसा के लिए अलग तवा रखा गया है. इससे दोनों तरह के ग्राहकों की पसंद और विश्वास बना रहता है. यही वजह है कि यहां हर वर्ग के लोग जब चाहें तब बिना किसी परेशानी के अपनी पसंद का डोसा खा सकते हैं.

इतनी है कीमत
कीमत की बात करें तो अंडा डोसा की शुरुआत मात्र 60 रुपये से होती है. कम कीमत में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिलने के कारण छात्र, नौकरीपेशा लोग और परिवार बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. शाम के समय स्टॉल पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है और कई ग्राहक इसे खाने के बाद दोबारा भी ऑर्डर करते हैं.

बार-बार आते हैं लोग
अगर आप भी डोसा खाने के शौकीन हैं और कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं, तो जमशेदपुर के कदमा मैदान में लगने वाले एमएस डोसा स्टॉल का अंडा डोसा जरूर ट्राई करें. कुछ लोग एंक अंडे की जगह दो अंडे डलवाते हैं और इसी को डिनर के तौर पर खा लेते हैं. स्वाद, पौष्टिकता और किफायती कीमत का यह अनोखा मेल लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार यहां लौटकर आते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top