भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

25 इंच मोटी दीवारें, सागवान की लकड़ी आज भी संभाले दूसरा तल,...


X

title=

25 इंच मोटी दीवारें,सागवान की लकड़ी आज भी संभाले दूसरा तल, कोडरमा का अनोखा महल

 

arw img

कोडरमा के सतगांवा प्रखंड के नंदूडीह गांव में मौजूद राजा महावीर नारायण देव का ऐतिहासिक महल आज भी अपनी भव्यता से लोगों को आकर्षित करता है. करीब 100 साल पुराने इस महल में 52 कोठरियां, 53 दरवाजे और 25 से 30 इंच मोटी दीवारें हैं. इसकी भूलभुलैया जैसी बनावट कभी सुरक्षा का मजबूत जरिया मानी जाती थी. खास बात यह है कि दूसरे तल को आज भी सागवान की मजबूत लकड़ियां संभाले हुए हैं. राजा महावीर नारायण देव ने गांव में दुर्गा पूजा की परंपरा की शुरुआत की थी, जो आज भी जारी है. वर्तमान में उनकी वंशज सुनैना कुमारी इस ऐतिहासिक धरोहर की देखरेख कर राजघराने की विरासत को सहेजने का प्रयास कर रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top