![]()
कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास संदेहास्पद स्थिति में मिला। यह घटना कोडरमा-मधुपुर रेल मार्ग पर नावाडीह स्टेशन से लगभग 100 मीटर दूर रेलवे ब्रिज के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नावाडीह गांव के कुछ बच्चे रेलवे पुल के पास खेल रहे थे। खेलते समय उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी, जहां उन्होंने एक युवक को गिरा हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ दिन पहले बेंगलुरु से लौटा था गांव शव की शिनाख्त मरकच्चो पश्चिमी मोहल्ला निवासी बबलू गोस्वामी के रूप में की गई है। मृतक के भाई विक्रम गोस्वामी ने बताया कि बबलू अभी हाल ही में बेंगलुरू से अपने गांव वापस लौटा था। उन्होंने बताया कि बबलू शराब का काफी ज्यादा सेवन किया करता था। इसको लेकर घर में आए दिन विवाद होते रहता था। उसने बताया कि तीन दिन पूर्व भी बबलू का उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसके ससुराल के लोग उसके घर आए और समझौता कर मामले को शांत करवाया था। उसने बताया कि बबलू को उसके ससुर ने दिल्ली जाने के लिए किराए के लिए 1 हजार रुपाए भी दिया था। बीते बुधवार को ही बबलू दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। इधर, शुक्रवार को उसकी यह खबर सुनकर पूरा परिवार स्तब्ध है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है। दोनों कान से काफी खून बह रहा था ग्रामीणों ने देखा कि युवक मृत अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। उसके दोनों कान से काफी खून बह रहा था। इस स्थिति को देखकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। वहीं, कुछ अन्य लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, उनका कहना है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे दुर्घटना का रूप देने के लिए यहां फेंका गया हो सकता है।
Source link