भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आसंगी चेकडैम में डूबे दूसरे छात्र का शव बरामद, इलाके में शोक



भास्कर न्यूज| सरायकेला आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेकडैम में नहाने के दौरान डूबे दूसरे स्कूली छात्र का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही हादसे में लापता दोनों छात्रों के शव मिल चुके हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे कल्पनापुरी निवासी उत्सव और एस-टाइप निवासी लव आसंगी चेकडैम में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने राहत व खोज अभियान शुरू किया। शनिवार को ही लव का शव बरामद कर लिया गया था। उत्सव की तलाश देर रात तक जारी रही। सफलता नहीं मिल सकी। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने चेकडैम के पानी में एक शव तैरता देखा। सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान उत्सव के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आसंगी चेकडैम में पहले भी कई डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top