भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट का प्रयास नाकाम:लोगों ने दो...




जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात चापड़ के बल पर लूट का प्रयास किया गया, जिसे स्थानीय लोगों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। घटना उस समय हुई जब स्कूटी पर सवार दो युवक बारीडीह निवासी राजेश कुमार को निशाना बनाकर पहुंचे। आरोपियों ने अचानक चापड़ से हमला कर उनसे नकदी छीन ली और इसके बाद उनका मोबाइल लूटने की कोशिश करने लगे। हालांकि राजेश ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए। देखते ही देखते कई लोग मौके पर जमा हो गए और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हथियार और स्कूटी जब्त की घटना की जानकारी मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद कर लिया है, साथ ही आरोपियों की स्कूटी को भी जब्त कर थाने ले जाया गया है। दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। इससे पहले भी इस तरह की वारदातों में उनकी संलिप्तता रही है या नहीं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपियों ने इलाके की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया या यह अचानक की गई घटना थी। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, तभी अचानक दोनों आरोपी पहुंचे और हमला कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में जमशेदपुर में लूट, छिनतई, फायरिंग और चापड़बाजी की घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। बीते शनिवार को सिदगोड़ा में जन्मदिन समारोह से लौट रहे भाई-बहन से स्नैचिंग की घटना हुई थी, जबकि शुक्रवार को कदमा के रामजनम नगर में एक युवक को गोली मार दी गई थी। इससे पहले टेल्को क्षेत्र में भी चापड़ के बल पर लूट की वारदात सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top