बरसात का मौसम टमाटर किसानों के लिए अच्छी कमाई का अवसर लेकर आता है, क्योंकि इस दौरान बाजार में कीमतें कई बार 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती हैं. कृषि विशेषज्ञ वकील यादव के अनुसार, बारिश में टमाटर की खेती करते समय ऊंची जमीन या मेड़ों पर पौधे लगाना और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करना बेहद जरूरी है. अधिक नमी के कारण फफूंद और कीटों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए नियमित निगरानी और समय पर दवा का छिड़काव आवश्यक है. साथ ही खरपतवार हटाकर मल्चिंग करने से फसल स्वस्थ रहती है और बेहतर उत्पादन मिलता है.
