भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

2 सरकारी नौकरियां छोड़कर झारखंड CGL पास किया, परीक्षा रद्द होते ही...


Last Updated:

Jharkhand Government CGL exam Cancellation: झारखंड के पलामू के रहने वाले हेमंत राज ने दो सरकारी नौकरियां छोड़कर सीजीएल परीक्षा पास की. उनकी तैनाती रांची के नेपाल हाउस में है. अब परीक्षा रद्द होने से वह मानसिक तनाव में हैं. उन्होंने सरकार के फैसले पर निराशा जताई है. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सचिवालय के बाहर हेमंत राज नाम के एक व्यक्ति ने अपनी परेशानी व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि वह दो सरकारी नौकरियां छोड़कर सीजीएल परीक्षा पास की थी, लेकिन अब परीक्षा रद्द होने से वे मानसिक तनाव में हैं. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

पूर्व नौकरी छोड़कर हो रहा पछतावा

हेमंत राज ने बताया कि वह पहले लेवल 7 में जीएसटी इंस्पेक्टर थे और एक अन्य सरकारी नौकरी भी करते थे. इन दोनों नौकरियों को छोड़कर उन्होंने सीजीएल परीक्षा पास की थी. उनका कहना है कि परीक्षा रद्द होने के बाद उन्हें ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है और अपनी जिंदगी खुद ही बर्बाद कर ली है. उन्होंने कहा कि जब यह परीक्षा निकली थी, तब वे बहुत खुश थे और अपने माता-पिता को आर्थिक रूप से सहयोग कर रहे थे.

सरकार के फैसले से हैं निराशा

हेमंत राज ने बताया कि वह पलामू के रहने वाले हैं और फिलहाल रांची के डोरंडा में रह रहे थे. जहां नेपाल हाउस में उनकी पोस्टिंग थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के एक फैसले ने उनके और उनके परिवार की जिंदगी बदल दी है. उन्होंने कहा कि दूसरे बच्चों को खुश करने के लिए उन्होंने जो मेहनत की थी, उनके साथ यह नाइंसाफी हुई है.

अब झेल रहे हैं मानसिक तनाव 

हेमंत राज ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अब सिर्फ रोना आ रहा है और उनका गला भारी हो रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले पर ध्यान देगी और जो गलत हैं, उन्हें सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि नौकरी उनके लिए रोजी-रोटी का साधन है और इसके बिना घर चलाना मुश्किल हो जाएगा. उनके माता-पिता ने उन्हें लड़ने के लिए प्रेरित किया है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top