भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इटखोरी में विजन पब्लिक स्कूल परिसर में 30 पौधे लगाए गए




भास्कर न्यूज | इटखोरी दैनिक भास्कर के “एक पेड़, एक जिंदगी” अभियान के तहत इटखोरी के द विजन पब्लिक स्कूल के खाली भूखंड पर अबतक 30 पेड़ लगाए गए। इसमें 10 नारियल के पौधे लगे। 20 नाशपाती के पौधे लगे। स्कूल के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। स्कूल और आसपास हरियाली रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह अभियान अब सिर्फ ख्वाहिश नहीं है। यह समय की जरूरत है। पेड़-पौधे हमारे और पर्यावरण के लिए अमूल्य हैं। पौधारोपण में निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, शिक्षक दीपक कुमार सिंह, सुशांत कुमार सिन्हा, सुनीता राय, सानिया केसरी, यीशु सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top