भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर के रवि राज मुर्मू ने रचा इतिहास, संताली सिनेमा ‘आगेन’ के...


Last Updated:

जमशेदपुर के रवि राज मुर्मू ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इतिहास रचा है. उनकी 12 मिनट की संताली शॉर्ट फिल्म ‘आगेन’ को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का सम्मान मिला है. यह फिल्म संताली संस्कृति और आधुनिकता के संबंधों को दिखाती है. इस बड़ी उपलब्धि से पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाते हुए जमशेदपुर के युवा फिल्म निर्देशक रवि राज मुर्मू ने इतिहास रच दिया है. उनकी संताली शॉर्ट फिल्म ‘आगेन’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक की फिल्म का सम्मान मिला है. इस उपलब्धि से न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड और संताली समाज में खुशी की लहर है.

पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र से आने वाले रवि राज मुर्मू बचपन से ही कला और संस्कृति के प्रति रुचि रखते थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत तथा रचनात्मक सोच के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई. उनकी फिल्म ‘आगेन’ संताली समाज की लोककथाओं, परंपराओं और आधुनिक जीवन के बीच के संबंध को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है.

12 मिनट की है शॉर्ट फिल्म
करीब 12 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह आधुनिकता की दौड़ में युवा पीढ़ी अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों से दूर होती जा रही है. फिल्म का संदेश समाज को अपनी पहचान और विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है. यही कारण है कि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है. ऐसे में एक संताली फिल्म का इस स्तर पर सम्मानित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. यह उपलब्धि साबित करती है कि क्षेत्रीय भाषाओं और लोक संस्कृति पर आधारित कहानियां भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं.

युवाओं को मिली प्रेरणा
रवि राज मुर्मू की सफलता से झारखंड के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है. उनका मानना है कि अगर किसी कलाकार में जुनून और मेहनत हो तो वह सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है. उनकी इस सफलता ने राज्य के उभरते फिल्मकारों के लिए भी नए रास्ते खोल दिए हैं.

रवि राज मुर्मू को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, कलाकारों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है. जमशेदपुर के लोगों का कहना है कि रवि ने अपनी कला के माध्यम से शहर, राज्य और संताली संस्कृति का नाम पूरे देश में रोशन किया है. उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में झारखंड की फिल्म और सांस्कृतिक दुनिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top